इस्लामाबाद।पाकिस्तान अपना कर्जा चुकाने के लिए चीन के फाइटर जेट्स की अन्य देशों के साथ डीलिंग कर रहा है। उसने नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, सऊदी अरब, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान जैसे देशों को ये जेट्स बेचे हैं।जिन देशों को जेट्स दिए गए हैं उनमें से 8 मुस्लिम देश हैं। इस्लामाबाद के कामरा में चीन सरकार का चेंडु एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (सीएसी) और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स (पीएसी) जॉइंट वेंचर प्रोडक्शन कर रहे हैं।ये प्रोडक्शन यूनिट पूरी तरह से चीन ही ऑपरेट कर रहा है। चीन के लगभग 500 एयरोनॉटिकल इंजीनियर यहां पर नियुक्त हैं। कामरा यूनिट से हर साल लगभग 50 जे सीरीज फाइटर जेट का प्रोडक्शन किया जा रहा है।
चीनी जेट बेचकर कर्जा चुका रहा पाकिस्तान:JF17 फाइटर जेट्स की सउदी अरब, लीबिया जैसे देशों से डीलिंग की