चांदी दो दिन में 1.36 लाख सस्ती, 2.65 लाख आई, सोना 31 हजार सस्ता होकर 1.38 लाख पर आया

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले वायदा बाजार में चांदी 26 हजार रुपए (9%) गिर गई।
1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी 12 हजार रुपए (8%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है।

सरार्फा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।
वायादा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में दो दिन में 31 हजार रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था, जो आज 1.38 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में 1.36 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.65 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment