घर में घुसी युवती ने चाकू लहराया:कमरे में झांक रही थी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

इंदौर। बाणगंगा  क्षेत्र स्थित आदित्यनाथ कॉलोनी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती अचानक एक घर में घुस गई। परिजनों ने उसे कमरे में झांकते हुए देखा तो पूछताछ की, जिस पर युवती ने बहस शुरू कर दी और जूते में छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया।रहवासियों के मुताबिक युवती घर के भीतर कमरों में झांक रही थी। संदेह होने पर परिवार ने उससे पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह यहां अपने एक साथी से मिलने आई है और उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। जब उस पर चोरी की आशंका जताई गई तो वह आक्रामक हो गई और चाकू लहराते हुए मारने की धमकी देने लगी। इस दौरान उसने खुद के हाथ पर भी चाकू से वार कर लिया।स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल एफआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर युवती को काबू में लिया और थाने ले गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment