इंदौर।घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशों के बाद पिछले 10 दिनों में खाद्य और आपूर्ति विभाग ने 92 प्रकरण दर्ज कर 300 से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करते हुए रिकॉर्ड 3.63 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई गई है।गैस की कृत्रिम कमी बताकर की जा रही कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए स्पेशल टीम लगाकर फुटकर व्यापारियों और अवैध रूप से सिलेंडर बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है।रेसीडेंसी कोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
गैस सिलेंडर व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त:10 दिनों में 300 + सिलेंडर जब्त; 3.63 लाख सिलेंडरों की होम डिलीवरी