उज्जैन। शहर में कई स्थानों पर बिजली कटौती की जा रही है। स्थिति यह है कि शहर के मुख्य क्षेत्र में लाइट गुल होना आम बात हो गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी इसका स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नौतपा चल रहा है और पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में घरों में बिना पंखे और कूलर के बैठना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद शहर के मालीपुरा, इंदिरा नगर, मक्सी रोड स्थित गणेश नगर, आगर रोड स्थित बापू नगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कुछ दिनों पहले मालीपुरा क्षेत्र में देर शाम को बिजली गुल हो गई थी जो देर रात तक नहीं आई थी। ऐसे में सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। और बिजली नहीं होने की वजह से परेशान होते रहे। इन क्षेत्रों में दिन रात में कई बार बिजली चली जाती है। पिछले कुछ दिनों से यह नियमित हो रहा है। स्थिति यह है कि रात में कई देर तक बिजली नहीं आती है। इस कारण लोगों को जागना पड़ रहा है और उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। कुछ दिनों पहले विद्युत कटौती को लेकर नई सड़क स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का लोगों ने घेराव किया था और बिजली कटौती की समस्या को दूर करने की मांग की गई थी लेकिन इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार
-
नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
उज्जैन।उज्जैन में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चिमनगंजमंडी थाना पुलिस ने... -
झाड़ू-पोछा करने वाली ने चुराया था 15 ग्राम का मंगलसूत्र पूर्व में चुराई थी अंगूठी, रिमांड पर पूछताछ कर रही पुलिस
उज्जैन। शासकीय अस्पताल की फार्मासिस्ट का 15 ग्राम वजनी मंगलसूत्र घर पर झाड़ू पोछा करने आ... -
मंदिर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक कोयले से बनाएंगे खाना:आपूर्ति गड़बड़ाने पर फैसला, 50% कम मिल रहे गैस सिलेंडर
उज्जैन।अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब महाकालेश्वर की नगरी में भी दिखाई देने लगा है। इजरायल-अमेरिका और...