आगर मालवा। खण्डेलवाल समाज की महिला मंडल द्वारा 16 दिवसीय गणगौर पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गणगौर की फुलपाती उत्सव का आयोजन स्थानीय मधुबन गार्डन में किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर ल सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया। साथ ही इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उत्सव के समापन पर समाज के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया