खुसूर-फुसूर बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी…

खुसूर-फुसूर

बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी…

अक्सर आधुनिकता में रचे बसे कतिपय कांवेंट पद्धति के ज्ञानदान केंद्रों में बच्चों के साथ मारपीट के विडियो सामने आते रहे हैं। उनमें बेरहमी से मारपीट एवं पाश्विकता की हदें पार करते शिक्षकों को बताया जाता रहा है। समाज में इससे भारतीय शिक्षा पद्धति एवं उसके शिक्षकों को लेकर अच्छे विचार बने हुए रहे लेकिन शनिवार को वायरल विडियो देखने के बाद ये विचार भाप की तरह से उडने की स्थिति बन गई है। कभी प्रदेश के मुखिया रहे दाऊ साहब की मंशा थी की सनातन ज्ञान को बढावा दिया जाए। इसके लिए उन्होंने जिस संस्थान की स्थापना का काम किया था आज वे भी इसकी यह हालत देखते तो शायद शर्मिंदा हो उठते। जो भी इस विडियों को देख रहा है उसके मुंह से बरबस यही निकल रहा है कि बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी…। मात्र कपडों से सनातनी होने का ढोंग न करें। इसे मन में साकार करें। भेड की खाल में भेडिया न बने। लहसून प्याज खाने से परहेज करें और इंसानी जीव के साथ बेरहमी से ऐसी मारपीट जो कि संभवत: मारने वाले के साथ की जाए तो उसे भी वह सार्वजनिक स्थल नजरों के सामने घूम सकता है जहां से अमोनिया गैस की बदबू से कुछ देर में ही जी मचला जाता है। संभवत: गरीब बच्चा तो 10 बेंत तिलमिलाते हुए सह गया । सबसे शर्मनाक तो यह रहा कि महाभारत का पाठ पढाने वाले अन्य शिक्षक वहां धृतराष्ट्र की भांति बैठे रहे और पूरे मामले को 6 दिनों तक पापियों ने छुपाया। खुसूर-फुसूर है कि विडियो बनाकर वायरल करने वाले की मंशा भी इसमें पवित्र नहीं कही जा सकती है। अगर उसकी भावना पवित्र होती तो वह उसे दुसरे ही दिन वायरल करते हुए अपने उद्देश्य को स्पष्ट कर देता। निश्चित तौर पर विडियो बनाने वाले एवं घटनाक्रम को अंजाम देने वाले के साथ वहां मौजूद देखने वाले सभी दोषियों में शामिल हैं। आधुनिक काल की छाया सनातन के शिक्षादान स्थल पर छा गई है। भगवान की शिक्षा स्थली और महिर्षि की नगरी में उनके नाम पर ऐसा काम बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी… इसीलिए संभवत: विदेशों में आपको जिन शब्दों से संबोधित किया जाता है संभवत: वह सही हैं … इस कृत्य को करने के पहले दो बार विचार किया जाना था। पूर्व में भी कई मामले यहां से बाहर आए लेकिन उसमें कहीं न कहीं स्वार्थ रहा। भ्रष्टाचार, राजनिती सहित अन्यानेक बातें सामने रही लेकिन इस मामले ने ह्दय के अंतरतम को कचोटा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment