खाद्य सुरक्षा विभाग  शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर नमूना कार्यवाही

उज्जैन।खाद्य सुरक्षा विभाग  शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण कर नमूना कार्यवाही कर रहा  है। मिल्क रैपिड टेस्टिंग का अभियान भी शुरू किया गया है। उज्जैन जिले में भी इसकी शुरूआत कर दी गई है। इसके लिए मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है। रैपिड किट की मदद से दूध की प्राथमिक जांच मौके पर ही तत्काल की जा सकती है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार किट में मौजूद विशेष पेपर को दूध के नमूनें में डुबोया जाता है। दूध में मौजूद मिलावट के अनुसार पेपर का रंग बदलता है, जिससे मौके पर ही यह पता लगाने में मदद मिलती है कि दूध में किस प्रकार की मिलावट है।मौके पर ही सेंपल-रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से की गई प्राथमिक जांच में यदि दूध में किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो विभागीय टीम द्वारा मौके पर इन्फॉर्मेंट नमूना संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाता है जिसकी रिपोर्ट पर खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कारवाही की जाती हैं । रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से दूध में स्टार्च, शक्कर, नमक, न्यूट्रलाइजर, मल्ट्रोडेक्सिन आदि की मिलावट का पता लगाया जा सकता है।यहां की किट से जांच– जय अम्बे दूध डेयरी, गदापुलिया उज्जैन- यशोदा डेयरी एण्ड स्वीट् हनुमान नाका उज्जैन- श्री नारायण डेयरी, मंछामन कालोनी उज्जैन दूध विक्रेता अकरम शाह पिता मासूम शाह निवासी उन्हेल दूध वाहन MP 13 L 1472- दूध विक्रेता कुंदन चौहान वाहन क्रमांक MP 09 V 7084 – दूध विक्रेता शरीफ पटेल निवासी ग्राम नलेश्री MP 13 GA 6463

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment