खनिज विभाग पर खाली डंपर पकड़ने का आरोप:विरोध में करणी सेना समर्थकों ने रातभर दिया धरना,

रतलाम।रतलाम के रिंगनोद थाने में खनिज विभाग की कार्रवाई के विरोध में सोमवार रात से धरना चल रहा है। करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने अपने समर्थकों के साथ थाने में ही डेरा डाल दिया। आरोप है कि खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के नाम पर खाली डंपरों को पकड़कर कार्रवाई की है। इसी के विरोध में जीवनसिंह शेरपुर ने सोमवार रात गदा-बिस्तर मंगवाकर समर्थकों के साथ थाना परिसर में ही रात बिताई और मंगलवार सुबह से भी धरने पर बैठे हैं।

रोड निर्माण के दौरान दो डंपर किए गए थे जब्त-जानकारी के अनुसार जावरा ब्लॉक में झालवा-कलालिया रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान सोमवार को खनिज विभाग की टीम दो पटवारियों के साथ मौके पर पहुंची और दो डंपरों को जब्त कर लिया। खनिज विभाग की ओर से बताया गया कि इन डंपरों से अवैध रूप से मुर्रम का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद दोनों डंपरों को रिंगनोद थाने में खड़ा करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि ये दोनों डंपर रोड निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार आयुष शर्मा के हैं, जो जीवनसिंह शेरपुर के समर्थक बताए जा रहे हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment