कॉबिंग गश्त के बाद 355 वारंटियों से भरी लॉकअप -गुंडे-बदमाशों को किया चैक, संदिग्धों की हुई धरपकड़

उज्जैन। अपराधियों पर अंकुश लगाने और फरार वारंटियों कॉबिंग गश्त के बाद 355 वारंटियों से भरी लॉकअप गुंडे-बदमाशों को किया चैक, संदिग्धों की हुई धरपकड़की धरपकड़ के लिये मंगलवार-बुधवार रात की गई कॉबिंग गश्त के बाद सुबह जिले के हर थानों की लॉकअप भरी दिखाई दी। रातभर में 355 वारंटियों को पकड़ा गया।
एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले का पुलिस बल रात 11 बजे कॉबिंग गश्त पर निकला था। सुबह 4 बजे तक चली गश्त के दौरान पुलिस ने 215 गिरफ्तार वारंटी और 140 स्थायी वारंटियों को पकड़ा। जो लम्बे समय से कोर्ट पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किये थे। रात में हुई कार्रवाई के बाद सुबह हर थाने की लॉकअप भरी दिखाई दे रही थी। 11 बजे बाद सभी को मेडिकल परीक्षण के लिये शासकीय अस्पताल लाया गया और संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। कॉबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के जिलाबदर बदमाशों गुंडो और हिस्ट्रीशिटर बदमाशों को चैक किया। एक वसूली वारंटी भी पकड़ा गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के साथ आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिये पुलिस द्वारा समय-समय पर कॉबिंग गश्त के साथ बदमाशों पर सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जाता है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई को जारी रखा जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment