केदारनाथ में भारी बर्फबारी, :11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं

भोपाल/लखनऊ।देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है।राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी। रोहतांग दर्रे के पास अटल सुरंग पर भारी हिमपात की वजह से बंद है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment