कालीपीठ में हुआ जागरूकता रथ का समापन

राजगढ़- ब्यावरा। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, युवा विकास मंडल संस्था के सयुक्त प्रयास से प्रशासन द्वारा जिले के चार ब्लाक राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा, नरसिंहगढ़ के 80 गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान के दौरान जिले में लगभग 4000 ग्रामीणजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। तत्पश्चात कालीपीठ में जागरूकता चौपाल का आयोजन कर बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जागरूकता रथ अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रश्मि चौहान, युवा विकास मंडल भोपाल से प्रोग्राम मैनेजर प्रिया चांडक ग्राम पंचायत समन्वयक, पंचायत सचिव सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा युवा विकास मंडल की टीम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment