राजगढ़-ब्यावरा। कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र वेलफेयर सोसायटी का होली मिलन समारोह निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या मे कायस्थ समाज लोग उपस्थित रहे। मंडल के अध्यक्ष आर बी सक्सेना, एम के भटनागर ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम एकता सदभावना को लेकर हर साल किया जाता है। होली मिलन कार्यक्रम में सपरिवार सहित होली मिलन, गीत संगीत, नृत्य, काव्य पाठ आदि के साथ सहभोज भी किया गया है। कार्यक्रम मे श्रीमति शशि श्रीवास्तव, सुहास प्रधान, कुसुम सक्सेना, लता श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, नीना सक्सेना, अमृता भटनागर के अलावा मंडल, संरक्षक के सी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान मीडिया प्रभारी अभय प्रधान, दिनेशचंद श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव, नवनीत सिन्हा, हरि ओम भटनागर, मनीष भटनागर, योगेन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर कायस्थ बंधु गिरीश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कायस्थ मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न, खेली फूल गुलाल से होली