उज्जैन। पुलिस ने खाचरौद में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का पांच दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धार जिले के तीन बदमाशों और एजेंट की रेकी करने वाले एक युवक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई नकदी, लैपटॉप और बाइक समेत 3.14 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह वारदात 4 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे खाचरौद क्षेत्र के लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी आम रोड पर हुई थी। SATIN CREDIT CARE NETWORK LTD के कलेक्शन एजेंट राहुल मेवाड़ा से तीन अज्ञात बदमाशों ने एयर गन दिखाकर 52 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप लूट लिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने धार जिले के मोईन पिता इमरान खान, साहिल पिता शहजाद, अतुल पिता सूर्यमणी और खाचरौद निवासी अरमान पिता रोशन खान को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों से कुल 3.14 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।