ब्यावरा। राजगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने बंदर का बच्चा बिजली पोल पर करंट की चपेट में आ गया जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई तुरंत स्थानीय लोगों में बिजली विभाग को सूचना दी विद्युतकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अपने टीम की मदद से बंदर को पोल से नीचे उतारा तब तक बंदर की मृत्यु हो चुकी थी। बंदरों की टोली ने आसपास क्षेत्र में तांडव मचा दिया। तभी स्थानीय लोगों ने मृत बंदर को मुखाग्नि देने का फैसला लिया। वही हिंदू रीति-रिवाज अनुसार प्रिंस छाबड़ा के मार्गदर्शन में राजगढ़ रोड और भंवरगंज के लोगों द्वारा मृत बंदर को श्मशान ले जाया गया। ओर पूर्ण विधि विधान के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। राम भील विनोद जाट और पप्पू धनगर ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुसार बंदर को हनुमानजी का वंशज माना जाता है साल के आखिरी मंगलवार के दिन और आखिरी ग्यारस होने की वजह से हनुमानजी के वंशज का प्रभु मिलन हुआ इस मौके पर सभी धर्म के लोगों ने इंसानियत के नाते बंदर की शव यात्रा में शामिल हुए।
करंट की चपेट में आने से मृत बंदर को दी विधि-विधान के साथ मुखाग्नि
