ब्रह्मास्त्र जमशेदपुर
एक शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहाँ भोज के दौरान रसगुल्ला खाने से एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गले में रसगुल्ला फंसने के कारण व्यक्ति का दम घुट गया और अस्पताल ले जाने तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां पूरी तरह मातम में बदल गईं।
यह घटना जमशेदपुर में सोमवार 16 मार्च के सुबह की है, जब ललित सिंह नाम का व्यक्ति मालियानता गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ललित भोजन कर रहा था और इसी दौरान उसने रसगुल्ला खाया। मिठाई खाने के कुछ ही सेकंड बाद उसे सांस लेने में गंभीर कठिनाई होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और उसके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। ललित की हालत बिगड़ते देख उसके पिता उसे लेकर आनन-फानन में नजदीकी एमजीएम अस्पताल पहुंचे।