एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मारी:एक नाबालिग की मौत, दो घायल; गमी के कार्यक्रम से लौट रहे थे युवक

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मक्सी रोड पर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ताजपुर के ब्यावरा निवासी आमीन अपने दोस्त रेहान और इंदौर निवासी 17 वर्षीय रिश्तेदार समीर शाह के साथ सोमवार को एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 9:30 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ताजपुर के पास मक्सी की ओर जा रही एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी।।

पुलिस ने मर्ग कायम किया-टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नाबालिग समीर शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। आमीन और रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पंवासा पुलिस ने सभी को चरक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।एम्बुलेंस चालक फरार-पंवासा थाना प्रभारी घमर सिंह मंडलोई ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment