एकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स

उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस में रहने वाली महिला के एकतरफा प्यार में उसके घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स चुराकर ले जाता था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से गुरूवार को युवक को पकड़ा गया।
चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर के बाहर सूखते कपड़े कुछ दिनों से चोरी हो रहे थे। अज्ञात बदमाश सिर्फ अंडर गारमेंट्स ही चुरा रहा था। महिला के परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो क्षेत्र में रहने वाले युवक की अजीब हरकत सामने आई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू की। इस बीच गुरूवार दोबारा युवक अपनी हरकत को अंजाम देने पहुंचा। उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक अंकित पिता योगेंद्र मालवीय 25 साल होना सामने आया। वह बजाज फायनेंस कंपनी में काम करता है। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई को न्यायालय में पेश किया गया।
युवक की हो चुकी है सगाई
युवक के हिरासत में आने पर प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसकी सगाई हो चुकी है, लेकिन वह क्षेत्र में रहने वाली महिला से एकतरफा प्यार करता है। उसने महिला के नाम का टैटू भी छाती पर बना रखा है। जबकि महिला को युवक की हरकतों की जानकारी नहीं है। युवक की हरकतों से उसके परिवार को भी शर्मिंदा होना पड़ गया।
जेब में रख भाग निकलता था
बताया जा रहा है कि युवक ऐसे समय आता था, जब क्षेत्र की गली में आवाजाही कम होती थी। वह पहले नजर रखा था और फिर सूखते कपड़ों के बीच से अंडर गारमेंट्स उतारकर अपनी जेब में रख भाग निकलता था। वह पूर्व में 2 से 3 बार इसी तरह की हरकत कर चुका था। पुलिस की हिरासत में आने पर वह अपना मुंह छुपाता रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment