एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा

कोलकाता/चेन्नई। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब एआईएमआईएम चुनाव में अकेले उतरेगी। एआईएमआईएम के एक्स हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment