उज्जैन।उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलो मीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्लोबल और अवंति अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है।घायलों को एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि एम्बुलेंस से शव अस्पताल लाए गए। घायलों में प्रवेश मारोठिया हैं, जिनके पैर में फैक्चर हुआ है। जबकि देवेंद्र को भी गंभीर चोट आई हैं। प्रवेश के अंकल सुनील शर्मा को उनके भाई ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार-ट्रक टक्कर:सांवरिया सेठ जा रहे 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल