तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। इस बीच ईरान की सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप पर हुए अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। इस हमले में ईरान के वॉरशिप IRIS डेना के 104 नौसैनिकों की मौत हो गई।ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक जहाज भारत में हुए MILAN 2026 नौसैनिक सैन्य अभ्यास को पूरा करके हिंद महासागर से वापस ईरान लौट रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उस समय जहाज किसी लड़ाई में शामिल नहीं था।ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमला 4 मार्च 2026 की सुबह हुआ था। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था।
ईरान बोला- वॉरशिप हमले का बदला लेंगे:भारत से लौट रहे जहाज को अमेरिका ने डुबोया था; नौसैनिक मारे गए थे