तेल अवीव/तेहरान।भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा है कि ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच दोस्ताना संबंध हैं।नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या ईरान भारत को होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता देगा। इस पर फतहाली ने कहा, “हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है। आप दो-तीन घंटे में ऐसा होते देखेंगे।” उनके मुताबिक भारत और ईरान के बीच लंबे समय से सहयोग और विश्वास का रिश्ता रहा है।उन्होंने कहा है कि भारत और ईरान को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। फतहाली ने कहा कि भारत सरकार ने कई मौकों पर ईरान की मदद की है और ईरान को भी भारत के साथ सहयोग करना चाहिए।इसी बीच ओमान के सोहर प्रांत में ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ।
ईरान बोला- भारत दोस्त, होर्मुज में सुरक्षित रास्ता देंगे:दोनों एक-दूसरे की मदद करें; ड्रोन अटैक में 2 भारतीयों की मौत