ईरान-इजराइल जंग, पाकिस्तान में 23 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां

मोदी ने यूएई प्रेसिडेंट और इजरायल पीएम से बात की

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था।

भारत के भी शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध शिया समुदाय ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया था। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू जैसे हालात हैं। श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया। इंटरनेट भी डाउन किया गया है।
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग और मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों और भारत में सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के आवास पर रविवार रात करीब 9.30 बजे सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें शाह, राजनाथ, सीडीएस चौहान, वित्तमंत्री भी शामिल थीं।

मीटिंग में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों और वहां फंसे लोगों की सुरक्षा, हालात बिगड़ने पर उससे कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा हुई। फिलहाल वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है। पीएम ने एक्स पोस्ट में बताया कि उन्होंने यूएई प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment