ईरान-अमेरिका पीस डील के बावजूद इजराइल का लेबनान पर हमला:18 की मौत,

वॉशिंगटन डीसी/तेहरानईरान-अमेरिका के बीच गुरुवार रात पीस पर दस्तखत हुए। इसके एक दिन बाद इजराइल ने लेबनान पर हमला किया जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। पीस डील की शर्तों के मुताबिक इजराइल को लेबनान पर हमले रोकने थे लेकिन पीएम नेतन्याहू ने इससे इनकार कर दिया था।इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने गुरुवार रात से अब तक दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 80 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें हिजबुल्लाह के दर्जनों लड़ाके मारे गए हैं।दूसरी ओर हिजबुल्लाह के हमले में दक्षिणी लेबनान में 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई है। इससे नाराज होकर इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा लेबनान जलना चाहिए।आज अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में बातचीत होनी थी जो रद्द हो गई । अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इसकी वजह इजराइल के लेबनान पर लगातार हमला हो सकता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment