इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

डॉ. मोहन भागवत होंगे शामिल, अक्टूबर-नवंबर माह में देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता आएंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर

आरएसएस की सबसे महत्वपूर्ण होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस साल इंदौर में होगी। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने संघ प्रमुख मोहन भागवत एक दिन पहले ही इंदौर आ जाएंगे। बैठक में साल 2026-27 की निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत लिया जाएगा।

इंदौर में मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने बताया कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में होने जा रही है और इसमें लगभग साढ़े 400 कार्यकर्ता आएंगे। इस बैठक में प्रांत के कुछ कार्यकर्ता आते हैं। जैसे संघ चालक है, कार्यवाह है, प्रांत प्रचारक है और उसके ऊपर के क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ता आएंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक आरएसएस के संगठनात्मक बदलावों, जैसे मालवा प्रांत को इंदौर और उज्जैन संभाग में विभाजित करने (जो अगले साल मार्च तक प्रभावी होगा), और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण होगी। इंदौर में होने वाली यह बैठक अक्टूबर-नवंबर महीने में अलग-अलग सत्रों में तीन से चार दिन तक चलेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment