उज्जैन। लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या में शामिल 2 फरार आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया। शाम को दोनों से घटनास्थल की तस्दीक कराई गई। आरोपियों का एक साथी पूर्व में पकड़ा जा चुका था।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड से गुरूवार सुबह एक युवक की खून से सनी लाश मिली थी। मामला हत्या का सामने आया था और मृतक की पहचान आरिफ उर्फ भूरू पिता अब्दुल गफ्फार निवासी बेगमबाग के रूप में हुई थी। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने टीम गठित कर चंद घंटों में आरोपियों की पहचान करते हुए एक आरोपी मोनू उर्फ दीपांशु पिता नारायण बुंदेला 22 साल शिवशक्तिनगर को देवासरोड स्थित नागझिरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। उसने लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद में अपने साथी लक्की पिता पिता हेमू 22 साल और रेहान पिता रफीक मंसूरी 20 साल निवासी गांधीनगर के साथ चाकू मारना स्वीकार किया था। पुलिस ने लक्की और रेहान की तलाश में दबिश मारी, लेकिन दोनों फरार होना सामने आये, जिनकी तलाश में एक टीम लगातार ठिकाने तलाश रही थी। मंगलवार को खबर मिली कि दोनों इंदौर में है, थाना प्रभारी ने टीम रवाना की और लोकेशन ट्रेस कर दोनों फरार आरोपियों को अरविंदों अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन लाने पर शाम को उन्हे घटनास्थल आगररोड ले जाया गया। जहां घटना की तस्दीक कराई और उनके भागने वाले रास्ते की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अब दोनों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पूर्व में जेल भेजे गये मोनू से बाइक जप्त की गई थी। थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जायेगा।
इंदौर में छुपे थे हत्या आरोपी, घटनास्थल की कराई तस्दीक -6 दिन गिरफ्त में आये, आज कोर्ट में पुलिस करेगी पेश उज्जैन। लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद में चाकू मारकर युवक की