इंदौर।ट्रैफिक व्यवस्था को ओर बेहतर करने और पूर्वी क्षेत्र के चौराहों पर जाम की स्थिति ना बने इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इंटरस्टेट/स्लिपर बसों को लेकर डायवर्शन किया है। इस डायवर्शन को लेकर रविवार को पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्रोन कैमरे से चौराहे का मौका मुआयना किया और कार्रवाई की चेतावनी भी दी।डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस के कई अधिकारी रविवार दोपहर को शहर के स्टार चौराहे पहुंचे। यहां इंटरस्टेट और स्लिपर बसों के डायवर्शन और ट्रैफिक व्यवस्था को देखा।पुलिस अधिकारियों ने स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहे की व्यवस्थाओं को चेक किया।ड्रोन से देखी स्थिति, दी चेतावनी-पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से इलाके में ट्रैफिक और निर्धारित डायवर्शन पाइंट्स का प्रभावी सर्विलांस किया। ड्रोन माइक सिस्टम से बस चालकों और वाहन चालकों को ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई चेतावनी भी दी, ताकि ट्रैफिक बाधित ना हो और लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानी ना उठाना पड़े।स्टार चौराहे पर व्यवस्था देखने के बाद सभी अधिकारी रेडिसन चौराहे पर पहुंचे जहां नो एंट्री पाइंट्स और चौराहों की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। बता दे कि रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इंटरस्टेट/स्लिपर बसों के आवाजाही रिंग रोड से डायवर्ट कर परिवर्तत रास्ते पर कर दी है। इसे लेकर नई व्यवस्था भी लागू कर दी गई है।
इंटरस्टेट/स्लिपर बसों पर सख्ती:ड्रोन से की जा रही निगरानी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई