आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक

निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा।

दूसरे मैच में इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टीम ने 24 रन से मैच भी अपने नाम किया। दिन के बाकी मुकाबलों में अफगानिस्तान ने वअए को 5 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि श्रीलंका ने आॅस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया।
ल्ल गुरबाज अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बाद शून्य पर आउट- रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे 10वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद नबी (9) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राशिद खान और गुलबदीन नईब 8-8 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

ल्ल जादरान अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बैटर- इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। गुरबाज (14) और मोहम्मद शहजाद (13) इस सूची में उनके पीछे हैं।

ल्ल राशिद 700 टी-20 विकेट लेने वाले पहले बॉलर- राशिद खान टी-20 क्रिकेट (लीग+डोमेस्टिक+इंटरनेशनल) में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। दूसरे नंबर पर 631 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं।
ल्ल इंग्लैंड का टी-20 वर्ल्ड कप में सेकेंड हाईएस्ट टोटल- इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन था। इंग्लैंड ने 12 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड भी बना दिया।

ल्ल जैक्स की इंग्लैंड के लिए फास्टेस्ट टी-20 वर्ल्ड कप फिफ्टी- विल जैक्स ने इटली के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी लगाकर इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इयोन मॉर्गन और जोस बटलर के 25-25 गेंद वाले पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
ल्ल इस वर्ल्ड कप में छठी बार 200+ टोटल बना- 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड छठी बार 200+ स्कोर बना, जो इस टूनार्मेंट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2007 में 5 बार और 2016 व 2024 में 4-4 बार 200+ टोटल बने थे।
ल्ल इटली ने 13 सिक्स लगाए- इटली ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि टॉप पर अब भी नीदरलैंड्स (19 छक्के) के नाम है।
ल्ल कुसल मेंडिस सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज- कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 97 छक्के जड़ते हुए दसुन शनाका को पीछे छोड़ा।
ल्ल निसांका की श्रीलंका के लिए तीसरी सबसे तेज सेंचुरी- पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए टी-20 में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 52 गेंद में यह शतक पूरा किया। इस फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी कुसल परेरा के नाम है, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन में 44 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी। निसांका टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर भी बन गए हैं। उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली।

ल्ल वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने आॅस्ट्रेलिया को तीसरी बार हराया- श्रीलंका ने वर्ल्ड कप (टी-20+वनडे) में केवल तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया को हराया। 1996 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 7 विकेट की ऐतिहासिक जीत से लेकर 2009 में नॉटिंघम और अब 2026 में पल्लेकेले में 8 विकेट से जीत तक, श्रीलंका ने बड़े मौकों पर आॅस्ट्रेलिया को चौंकाया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment