आरोपी पिता-पुत्र को बिल्डिंग लेकर पहुंची पुलिस:रहवासियों का फूटा गुस्सा, ‘जूते मारो’ के नारे लगाए; वापस कोर्ट ले गई टीम

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित शिव वाटिका में बुधवार रात तेज रफ्तार कार से कुचले जाने से आईटी कंपनी की इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई थी। आरोपी पिता-पुत्र ने कार से उन्हें कुचल दिया था, वहीं चौकीदार रेणुका को भी टक्कर मारने की कोशिश की गई थी। इस गंभीर मामले में लसूडिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो दिन का रिमांड लिया।रविवार को कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस दोनों आरोपियों को बिल्डिंग में लेकर पहुंची, जहां चौकीदार और अन्य लोगों से उनकी शिनाख्त कराई गई। कुछ देर रुकने के बाद पुलिस उन्हें वापस कोर्ट के लिए ले गई। इस दौरान बिल्डिंग के रहवासी आरोपियों को देखकर काफी गुस्से में नजर आए।

 आक्रोशित हुए रहवासी-लसूडिया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी रविवार को आरोपी मोहनीश उर्फ मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप को लेकर शिव वाटिका बिल्डिंग पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे कार पार्किंग की जगह को लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बिल्डिंग के रहवासी मौके पर जमा हो गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment