उज्जैन । महिदपुर तहसील में स्थित मां आशापुरा वेयर हाउस ग्राम लोटिया जूनार्दा में गेहूं की अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। फूड कंट्रोलिंग की टीम ने रात 3:00 बजे अचानक वेयरहाउस पर दबिश दी और लगभग 1000 कुंतल से अधिक गेहूं की अवैध भंडारण का पता लगाया।वेयर हाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने किसानों से कम दाम में गेहूं खरीदा और शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने ही वेयरहाउस में भंडारण किया। ऐसा माना जा रहा है कि वेयरहाउस संचालक गेहूं को बढ़ते हुए भाव में बेचकर अपना फायदा करने में लगे हैं।खाद्य नियंत्रण विभाग की टीम ने पंचनामा बना दिया है और अधिकारी कार्रवाई का हवाला देकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, एक ही नाम एवं पंजीयन पर यहां कई वेयरहाउस संचालित किए जा रहे हैं, जिसकी जांच होने पर और भी खुलासे हो सकते हैं।कुछ दिनों पूर्व ही भोपाल के बैरसिया MLA विष्णु खत्री के वेयर हाउस में सरकारी खरीदी से पहले ही 6522 क्विंटल गेहूं रखा मिला है। जिसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए सहकारी समिति पर भी कार्रवाई की गई है। समर्थन मुल्य पर खरीदी से पूर्व ही इतनी मात्रा में वेयर हाउस में गेहुं निकलना यह तय कर रहा है कि बडा घोटाला संभव है।इस वेयरहाउस के अंतर्गत चार समिति का केंद्र एक ही स्थान पर बनाया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि आखिर चार समिति का केंद्र एक स्थान पर बनाना कहीं ना कहीं वेयरहाउस संचालन करने वाले मालिक को निजी लाभ हो रहा है। अब देखना है अधिकारी किस प्रकार की कार्रवाई करते हैं। रात 11:00 बजे फूड कंट्रोलिंग की टीम कार्रवाई करती रही।