रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया, नेत्रवलकर बड़ी चुनौती
ब्रह्मास्त्र मुंबई
आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है।
पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।
यूएसए के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड
ल्ल यूएसए के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। बात अलग है कि दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच खेला गया है। जो पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता था।
ल्ल न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए वअर ने महज 110 रन बनाए थे। टीम इंडिया को 111 रन का टारगेट चेज करने में 18.2 ओवर लग गए थे। यूएसए के पेसर सौरभ नेत्रवलकर ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया था।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई
हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था। भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे। दूसरी ओर वअर ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली।
टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।