आज से शहर में दूध रूपए 2 प्रति लीटर महंगा

उज्जैन। पशु आहार एवं पशुओं की कीमतों में बराबर वृद्धि का असर दूध के आम उपभोक्ता पर भी आया है। शहर में शुक्रवार से दूध विक्रेता संघ ने भाव में रूपए 2 की वृद्घि की घोषणा कर दी है। इसके चलते रूपए 60 प्रति लीटर मिलने वाला दूध अब से रूपए 62 चुकाने पर ही मिलेगा। संघ ने आगे भी भाव में बढोतरी से इंकार नहीं किया है।गुरूवार को उज्जैन दूध विक्रेता संघ की कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से पशु आहार की बढ़ती कीमतें एवं दुधारू पशुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण दूध के भाव में ₹2 प्रति लीटर वृद्धि किए जाने पर निर्णय लिया गया। संघ अध्यक्ष श्री वासवानी के अनुसार सर्व समिति से निर्णय लिया गया की दूध का भाव ₹2 प्रति लीटर 3 अप्रैल से बढ़ोतरी करके ₹62 रुपए प्रति लीटर किया जाएगा। यदि आगे परिस्थितियां दूध उत्पादन में प्रतिकूल रही एवं पशु आहार के भाव में जैसे पशु आहार कपासिया खली चापड़ भूसा के भाव मे वृद्धि होती है ,तो संघ दूध के भाव में वृद्धि का पुनः विचार बैठक के माध्यम से किया जाएगा। श्री वासवानी के अनुसार  वर्तमान परिस्थितियों में एलपीजी गैस की समस्या को देखते हुए संघ ने जिला प्रशासन से मांग रखी की एलपीजी गैस के सिलेंडर या पीएनजी गैस कनेक्शन दूध डेरीयो को प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाएं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment