ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
नामीबिया के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मंगलवार को मैच से दो दिन पहले दिल्ली में टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ, लेकिन अभिषेक मैदान पर दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि वे पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।
भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबला खेलना है। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने जानकारी दी कि अभिषेक को पेट में परेशानी है। टीम मैनेजमेंट भी उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। बुधवार को होने वाला अगला ट्रेनिंग सेशन उनकी मैच फिटनेस को लेकर अहम माना जा रहा है।
बुमराह की वापसी तय- इस बीच जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर आई है। टेन डेशकाटे ने बताया कि बुमराह ने करीब 10 दिन बाद गेंदबाजी शुरू की है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी मूवमेंट में भी सुधार दिखा है।