आंध्र प्रदेश की घटना के बाद इंदौर में सख्ती:डेयरियों पर खाद्य विभाग की छानबीन; सैंपल जांच के लिए भेजे

इंदौर।आंध्र प्रदेश में मिलावटी और जहरीले दूध से बच्चों की मौत की घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर की विभिन्न दूध डेयरियों पर जांच अभियान चलाते हुए छापामार कार्रवाई की।अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित डेयरियों से दूध और पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।कलेक्टर ने सोमवार दोपहर बताया कि जिले में दूध डेयरी और दुग्ध उत्पादकों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।खाद्य विभाग की टीम ने डेयरियों में स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि बाजार में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment