इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार को हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना में सात लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग पर हमला कर दिया। बाद में घायल नाबालिग ने आरोपियों से चाकू छीनकर एक अन्य लड़के पर वार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लड़के अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हैं। इसी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के नाबालिगों के बीच विवाद हुआ था। पहले साहिल के साथ आए उसके नाबालिग साथियों ने सामने वाले पक्ष के एक नाबालिग को चाकू मार दिया। इसके बाद घायल नाबालिग ने आरोपियों से चाकू छीनकर उनके एक अन्य नाबालिग साथी विक्की पर हमला कर दिया।हमले के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा, जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए अस्पताल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की है।दोनों नाबालिगों पर पहले से मामले दर्ज-पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के नाबालिगों पर द्वारकापुरी थाने में मारपीट और धमकी के करीब पांच मामले दर्ज हैं। वे अक्सर इलाके में घूमते रहते हैं। पहले भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। घटना के समय नाबालिग साहिल बाइक सर्विस कराने इलाके में गया था, तभी विवाद हो गया। फिलहाल दोनों नाबालिग जमानत पर बाहर हैं।अवैध नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका-स्थानीय जानकारी के अनुसार, दोनों गुट अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र के रहवासी उनसे परेशान बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अवैध नशे के कारोबार को लेकर चाकूबाजी: नाबालिग को चाकू मारा, दोनों पक्षों पर की कार्रवाई