प्रयागराज/वाराणसी।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी कर सकती है।इधर, सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने कॉन्फ्रेंस कर कहा-मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे उनके गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है, जहां भाजपा सरकार नहीं है, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए।एक महिला आज सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकल जाए।रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। वहां उस स्थान का निरीक्षण किया गया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। पुलिस ने शिविर के आने-जाने के रास्तों और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया।
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं भाग नहीं रहा हूं, सामना करूंगा:रोती महिला भक्त को समझाया-