अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब आम यात्रियों की जेब पर भी पड़ने लगा है। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। इस निर्णय के बाद आने वाले दिनों में हवाई टिकटों की कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। एयर इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार कंपनी फ्यूल सरचार्ज को एक साथ बढ़ाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment