कोलकाता।पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई । वे यहां चुनावी हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा-देखो उन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पहले से प्लान था। इलाके में कोई पुलिस नहीं है। वे मुझे मारना चाहते हैं। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं।उन्होंने कहा- पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना को लेकर मैं हाईकोर्ट जाऊंगा, राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दूंगा। मैं यह जगह तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक लोकल पुलिस अपनी फोर्स भेजकर पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा नहीं देती।
TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, नारे लगाए,