तेज बारिश में निकली क्षत्रिय शौर्य पराक्रम यात्रा, लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा समाज राजा हर्षवर्धन सिंह बैस की जयंती पर 35 से अधिक मंचों से हुआ भव्य स्वागत, पाठ्यक्रमों में सही इतिहास और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की उठी मांग

उज्जैन। राजा हर्षवर्धन सिंह बैस की जयंती पर शहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग और बैस राजपूत समिति ग्राम मंगरोला पावासा के संयुक्त तत्वावधान में ‘क्षत्रिय गौरव शौर्य पराक्रम यात्रा’ निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में समाजजन और युवा पारंपरिक राजपूती वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा के बाद क्षीर सागर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित विशाल राजपूत सम्मेलन में लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाने, पाठ्यक्रमों में सुधार करने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने सहित कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।…

Read More