महाकाल क्षेत्र में साफ सफाई का अभाव..जगह-जगह पड़ा रहता है कूड़ा करोड़ों खर्च होने के बाद भी शहर में कई जगह लगे गंदगी के ढेर

उज्जैन। महाकाल क्षेत्र का कई बार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है लेकिन उसके बाद भी यहां फैली अव्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। पिछले कई दिनों से महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग पर जयसिंहपुरा रेलवे फाटक के समीप साफ सफाई का अभाव है। शहर के अन्य क्षेत्रों की भी यही स्थिति है।स्मार्ट सिटी उज्जैन को साफ रखने के लिए नगर निगम करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन शहर में गंदगी और कूड़े के ढेर निगम के बजट पर पानी फेर रहे हैं। निगम ने घर-घर से कूड़ा…

Read More