उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुँचे। नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंह घाट पर स्नान, ध्यान, पूजन भी किया।
Read More