केन्द्रीय जेल में बंदियों ने नाली में छुपाकर रखा था मोबाइल -तलाशी अभियान में पेन डाइव के साथ मिले 7 हजार रूपये नगद

उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में एक बार फिर बंदियों के पास प्रतिबंधित सामग्री मिलने का खुलासा हुआ है। जेल प्रशासन की टीम द्वारा चलाये गये तलाशी अभियान में की पेड मोबाइल, पेन डाइव, नगदी और जर्दा पुडिया मिली है। 3 बंदियों के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा में कार्रवाई की गई है। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि खबर मिली थी कि जेल में कुछ बंदियों द्वारा मोबाइल का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें वस्त्र गोदाम का इंचार्ज बनाये गये बंदी कुंदन पिता कैलाश की भूमिका भी है।…

Read More