उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की  शिक्षा स्थली में मनेगी गुरु पूर्णिमा   – बच्चों को परंपरा अनुसार विद्या आरंभ संस्कार कराया जाएगा  – गुरु सांदीपनि के साथ भगवान का अभिषेक-पूजन व शृंगार होगा 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली के रूप में विख्यात मंगलनाथ मार्ग पर स्थित सांदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा। इस दिन आश्रम की परंपरा के अनुसार बच्चों को विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा।  आश्रम के मुख्य पुजारी पंडित रूपम व्यास ने बताया कि सुबह महर्षि सांदीपनि, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की प्रतिमाओं का जल से अभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और मंदिर की ध्वजा बदली जाएगी। इसके पश्चात आश्रम में छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार…

Read More