उज्जैन खुसूर-फुसूर कंचन के लिए वीरता पुरस्कार की मांग संभाग के नीमच जिला अंतर्गत पिछले सप्ताह अपना जीवन दान कर 20 से अधिक आंगनवाडी के बच्चों को जीवनदान देने वाली कंचन बाई के बलिदान को शासन प्रशासन ने सम्मान देते हुए उनके परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी थी। इसके साथ ही उनके बच्चों के शिक्षा का दायित्व भी सरकार ने लिया है। उनके अदम्य साहस को देखते हुए समाज में उन्हें वीरता पुरस्कार की मांग उठने लगी है। जावद तहसील के ग्राम रानापुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ‘जय माता दी स्व-सहायता समूह’ की अध्यक्ष कंचन मेघवाल ने अपने प्राणों की आहुति देकर मानवता की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। आंगनवाड़ी के मासूम बच्चों को मधुमक्खियों के जानलेवा हमले से बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद को न्योछावर कर दिया। हजारों डंक सहे, पर बच्चों को आंच नहीं आने दी। सामाजिक रूप से उठ रही मांग में कहा जा…
Read More