सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा; दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार*

​ नीमच/गरोठ (17 जुलाई) केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। सीबीएन गरोठ सेल की विशेष टीमों ने दो अलग-अलग अभियानों में 1.636 किलोग्राम अवैध अफीम और 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बरामद की है। पहली कार्रवाई में एक तस्कर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर मक्का के खेत में बाइक और अफीम छोड़कर भाग निकला, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा गया।* *​केस 1: नाकेबंदी तोड़कर भागा तस्कर,…

Read More