गुणवत्ता की स्पाट पर जांच,मेला अधिकारी ने प्रयोगशाला भी देखी   सिंहस्थ की निर्माणाधीन सडक कसौटी पर आई -सिक्स लेन की दो सडकों से लिए सेंपल और कराई गई जांच

उज्जैन । सिहंस्थ महापर्व 2028 के विश्व स्तरीय आयोजन के लिए विकास कार्यों के साथ नवीन सड़क निर्माण, मार्ग चौड़ीकरण और ब्रिज का निर्माण के कार्य प्रगतिरत है। गुरूवार को नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण स्पाट पर ही सेंपल लेकर करवाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रयोगशाला को भी देखा है।मेला अधिकारी एवं संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग की केंद्रीय परीक्षण प्रयोगशाला की टीम के साथ नानाखेड़ा चौराहा पर…

Read More