PM ने 4,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया- भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा

चेन्नई।PM नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे। यहां उन्होंने 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।इसके बाद मोदी ने सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है।इसके पहले मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment