April 26, 2024
– महाराजवाडा कार्य सहायक की संपत्ति के खंगाले जा रहे दस्तावेज

उज्जैन। आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने महाराज वाडा स्कूल में कार्य सहायक के अवंतीपुरा स्थित मकान और इंगोरिया के ग्राम स्थित पैतृक मकान पर छापा मारा। टीम द्वारा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। शाम तक संपत्ति का खुलासा हो पाएगा।
ईओडब्ल्यू के डीएसपी कैथवास में बताया कि अवंतीपुरा में रहने वाले धर्मेंद्र पिता अंतर सिंह महाराज वाडा स्कूल में कार्य सहायक के पद पर पदस्थ हैं। आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने पर आज सुबह टीम ने अवंतीपुरा और इंगोरिया के समीप ग्राम धूरेरी में छापा मार कर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। प्रारंभिक रूप से सामने आया कि 1994 में अनुकंपा नियुक्ति पर पदस्थ होने वाले धर्मेंद्र सहायक ग्रेड 3 से प्रमोशन होकर सहायक ग्रेड 2 के पद पर पहुंचा है। छापे के दौरान अवंतीपुरा,  कृष्णा कॉलोनी मैं मकान होना सामने आए हैं। वही गांव में परिवार सहित उसके नाम 83 बीघा जमीन होना सामने आई है। कुछ बैंक लाकरो की जानकारी मिली है। जिसकी पड़ताल कल बैंक पहुंचकर की जाएगी। शाम तक ही संपत्ति के संबंध में खुलासा हो पाएगा।