April 25, 2024

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

ब्रह्मास्त्र इंदौर। लसुडिया क्षेत्र में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के आत्म हत्या मामले में आरोपी बॉय फ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बॉयफ्रेंड ने 5000 रुपये नहीं दिए इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना के दो दिन पहले महिला का पार्टनर से विवाद हुआ था। दोनों दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे था। घटना के बाद मृतिका के पिता का कहना था कि उसे नौकरी ज्वाइन करने पुणे जाना था, जिस बात पर दोनों का विवाद हुआ। घटना में आरोपी बॉय फ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि 23 फरवरी को देर रात शगुन सचदेवा (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शगुन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं। वह इंदौर के अक्षय भाटिया (32 वर्ष) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। दो दिन पूर्व शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर अक्षय घर से बाहर चला गया था। वह बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे लौटा तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षत ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन का शव फंदे पर लटक रहा था।

पुणे ले जाना चाहती थी शगुन

पुलिस को दिए बयान में अक्षय ने बताया कि वह बेरोजगारहै, लेकिन लंबे समय से खुद का बिजनेस सेटल करने के लिए प्रयासरत है। वहीं शगुन उसे पुणे ले जाना चाहती थी। जिस बात से वह नाराज था। उसका कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। इस बात को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती थी।

2019 से थे लिव इन में

अक्षय के पिता गुड़गांव की बैंक में थे। वहीं अक्षय की शगुन से पहचान हुई। चूंकि दोनों तलाकशुदा थे और दोनों को बच्चे नहीं थे इसलिए दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद 2019 से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चूंकि महिला बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की पुणे ब्रांच में थी, इस वजह से वह इंदौर आती-जाती रहती थी। शगुन 1 मार्च को पुणे जाकर ज्वाइन करन वाली थी। इसलिए उसने अक्षय से 5 हजार रुपए मांगे थे। अक्षय ने नहीं दिये तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।