छात्रा की जान लेने पर आमदा हुई गाय

उज्जैन। लाल कपड़ों में निकली छात्रा को गुरुवार सुबह गाय देखकर भड़क गई। वह छात्रा की जान लेने पर आमदा हो गई। बमुश्किल लोगों ने गाय का डंडों के बल पर खदेड़ा और छात्रा को बचाया। शहर में आवारा मवेशियों का विचरण लम्बे समय से जानलेवा बना हुआ है। जिसका नजारा गुरुवार सुबह फ्रीगंज क्षेत्र में सुन्दर डेरी चौराहा के समीप दिखाई दिया। सड़क पर विचरण कर रही गाय लाल कपड़े पहनी नाबालिग छात्रा को देख उसके पीछे दौड़ पड़ी। घबराई छात्रा भागी और गिरकर घायल हो गई। उसने खुद को बचाने के लिये समीप खड़े सब्जी के ठेले के नीचे छुपना मुनासिब समझा। लेकिन गाय ठेले के आसपास घूमती रही। कुछ लोगों ने गाय को बेकाबू देखा तो डंडे-लाठी लेकर दौड़ लगाई। गाय ने लोगों पर हमले का प्रयास किया और फिर से ठेले के पास पहुंच गई। बमुश्किल गाय पर लोगों ने काबू पाया और क्षेत्र से खदेड़ा। छात्रा बुरी तरह घबरा गई थी, उसे ठेले के नीचे से निकालकर समीप अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। विदित हो कि शहर में आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, उसके बाद भी सड़को पर मवेशियों का विचरण कम नहीं हो पा रहा है।

Author: Dainik Awantika